Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पति छोड़ ये किसके साथ लंदन की सड़को पर रोमांस कर रही हैं दिव्यंका, इन्स्टा पर शेयर किया Video

 
टीवी की इशी मां यानी की दिव्यांका त्रिपाठी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं, फिलहाल दिव्यांका इन दिनों लंदन में इश्क फरमा रही हैं….  लेकिन यहां वो अपने पति विवेक दाहिया के साथ नहीं बल्कि किसी और के ही साथ रोमांस कर रही.
 
इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके दी है…
 

दिव्यांका त्रिपाठी का लंदन में रोमांस

अरे.. रे.. रे.. घबराइए मत, दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों लंदन में अपने सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ की शूटिंग में बिजी हैं और वहां अपने ऑन स्क्रीन हसबैंड, रमन यानि करण पटेल के साथ रोमांटिक सीन की शूटिंग कर रही है….

दिव्यांका ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘इशिता और रमन की जोड़ी का लंदन रोमांस… और आज से स्टार प्लस पर शुरू होगा ‘ये है मोहब्बते’ का एडवेंचर…’ इस वीडियो में जितने खूबसूरत रमन और इशिता लगे उतना ही प्यारा बैकग्राउंड भी लग रहा है…

देखें ये वीडियो-

दरअसल बीते कुछ दिनों से दिव्यांका अपने पति विवेक दाहिया के साथ लंदन में छुट्टियां बिताने के अंदाज में फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही थीं,  तो उनके फैंस को लगा कि वो वहां शायद छुट्टियां बिताने गई हैं लेकिन जब ये वीडियो सामने आया तो अपने ऑन स्क्रीन पति के साथ इश्क फरमाती हुई दिखीं…
 
तब मामला क्लीयर हुआ कि वो वहां छुट्टियों पर नहीं बल्कि शूटिंग के चलते गई हुई हैं…