Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चौथी बार कर्नाटक के किंग बने येदियुरप्पा, ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

बैंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ ली। उन्होंने सोमवार को बहुमत साबित करने का वादा भी किया है। साथ ही कहा कि इसके बाद फाइनेंस बिल पास होगा। मंत्रिमंडल के गठन पर उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह जी और अन्य नेताओं से चर्चा करूंगा। यदि जरूरी हुआ तो कल दिल्ली जाऊंगा। इसके बाद इस पर निर्णय लेंगे।

गौरतलब है कि मई 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के महज तीन दिन बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। दरअसल, वह बहुमत हासिल करने में नाकाम रहे थे। उन्होंने इस आधार पर सरकार बनाने का दावा किया था कि उनकी पार्टी 225 सदस्यीय विधानसभा में 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है।

येदियुरप्पा के सरकार बनाने का दावा पेश करने से एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने कांग्रेस के तीन बागी विधायकों को सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया, जबकि शेष 14 विधायकों पर उनका फैसला फिलहाल लंबित है