Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आरोपियों के नाम हाथ पर लिख फांसी पर झूली दुष्कर्म पीड़िता

 

मुजफ्फर नगर।  छपार थानांतर्गत एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता का शव शनिवार को अपने ही मकान में रस्सी के फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतका ने अपने बाएं हाथ पर आरोपियों के नाम लिखे थे। पुलिस ने मामले में एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छपार थानांतर्गत एक गांव निवासी महिला की सुसराल मेरठ के थाना दौराला के एक गांव में थी। चार वर्ष पूर्व ससुराल में पहुंचकर महिला के रिश्ते के मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में कुछ लोगों ने मामल में समझौता करा दिया, लेकिन पीड़िता इससे काफी नाराज थी।

बताया जाता है कि इसी कारण वह तनाव में रहती थी। इतना ही नहीं, एक वर्ष पूर्व रोहाना खामपुर मार्ग पर राजवाहे के पास पीड़िता को रिक्शे से उतारकर उसके साथ गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फिलहाल तीनों आरोपी जमानत पर हैं। शनिवार को पीड़िता मायके में घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेतों में गए थे। बताया जाता है कि पीड़िता की मां जब जंगल से लौटी तो बेटी का शव मकान में रस्सी के फंदे से लटका हुआ था।