Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

40 साल की उम्र में भी दिखना चाहतीं हैं जवां, इस वर्ल्ड हेल्थ डे से शुरू करें ये परफेक्ट डाईट

बढ़ती  उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिसे देखते हुए आपको अपनी डाइट में बदलाव लाना चाहिए। उम्र के हिसाब से डाइट चार्ट फॉलो न करने पर आपको स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में आज इस वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर हम आपको बताएंगे कि किस तरह की डाइट को फॉलो करके आप सेहतमंद रह सकते हैं। आइये जानतें हैं हैं क्या है उम्र के लिए सही…

10 साल की उम्र

10 की उम्र से बच्चों की डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे- फूट्स, नट्स, आलू, हरी बीन्स, ब्रोकोली, फूलगोभी, शिमला मिर्च, गाजर, बाजरा और राजमा शामिल करें। इसके अलावा उन्हें दही, पनीर, अंडा, मास-मछली आदि का सेवन भी जरूर कराएं।

20 साल की उम्र

PunjabKesari

20 साल की उम्र में हड्डियां और मांसपेशियां तेजी से बढ़ती और बनती हैं। इसलिए इस उम्र में आपको प्रोटीन युक्त खाना, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, नट्स, सीड्स, कैल्शियम और आयरन से भरपूर भोजन करना चाहिए। इसके अलावा इस उम्र में हैल्दी रहने और हॉर्मोन्स बैलेंस करने वाले फूड्स जैसे- ब्लूबेरी, दही, अखरोट, ओटमील आदि का सेवन भी जरूर करें।

30 साल की उम्र

इस उम्र में शरीर में बहुत से बदलाव होते हैं, जिसके कारण आपको अपनी डाइट बैलेंस रखनी चाहिए। इसलिए इस उम्र में शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए जैतून का तेल, नारियल, अंडा, बेरीज, हरी पत्तेदार सब्जियां और फ्रूट्स का सेवन करें। 30 की उम्र में आपको एंटीऑक्सीडेंट्स, फॉलिक एसिड, लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स और विटामिन ई से भरपूर फूड्स भी खाने चाहिए।

40 साल की उम्र

40 की उम्र में बीमारियां लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में आपको अधिक से अधिक पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, लहसुन, प्याज, हल्दी और जैतून के तेल का सेवन करना चाहिए।
50 साल की उम्र
इस उम्र में खुद को स्वस्थ रखने के लिए ऐसे आहार लें, जिसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक, प्रोटीन और विटमिन बी मौजूद हो। इसके अलावा हल्दी, अंडा, तुलसी, नट्स और प्लांट बेस्ड फूड आइटम्स का सेवन भी करें।

PunjabKesari

60 और उसके बाद ऐसे रहें सेहतमंद
60 की उम्र में हर व्यक्ति की मासंपेशियां कमजोर होने लग जाती है। ऐसे में आपको प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंडे, बींस, टोफू, नट्स, दूध और डेयरी उत्पादों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। आप अपने डॉक्टर से सप्लीमेंट्स लेने के बारे में भी पूछ सकते हैं। इसके अलावा फिट रहने के लिए स्ट्रेंथ बिल्डिंग व्यायाम भी आपके लिए काफी फायदेमंद होते हैं।