Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला ने शादी से किया मना किया युवक ने लगा दी आग

लखनऊ। पर्यटन भवन में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने वहां बैठी महिला कर्मचारी के ऊपर ज्‍वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। महिला को आग लगाने के बाद युवक ने खुद को भी आग लगा ली। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

पर्यटन भवन में शुक्रवार को शाम पांच बजे तीसरी मंजिल पर लेखा अनुभाग के कार्यालय कमरा नंबर 316 में महिला कर्मचारी काम कर रही थी। इसी दौरान समीर नाम के एक युवक ने उसपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आरोपित ने खुद को भी आग लगा ली। दोनों को जलता देख्‍ा मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरफ से आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्‍काल दोनों घायलों को सिविल अस्‍पताल पहुंचाया।

युवक की पहचान समीर खान के तौर पर हुई है जो हसनगंज खदरा निवासी है। वहीं महिल के पति की मृत्यु 1997 में हो गयी जिसके बाद उसे पति की जगह नौकरी मिल गयी थी। समीर लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था, जिसे उसने मना कर दिया था, जिसके बाद आरोपित ने यह कदम उठाया।

पीडि़त महिला ने कुछ ही दिन पहले हजरतगंज थाने में समीर के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी जिससे समीर नाराज़ था। आज वो पर्यटन भवन की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया जहां महिला काम करती थी, उसने उसपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी और खुद भी झुलस गया। फिलहाल दोनों सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हैं।