Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कटा कान हाथ में लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला

 

 

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते दबंग पड़ोसी ने अपने परिवार की महिलाओं के साथ महिला के घर पर हमला बोल कर उसे मारा-पीटा और उसका कान काट दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने उल्टे उसी पर कार्रवाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर एसपी क्राइम ने थाना पुलिस को आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

सोमवार को पीड़ित महिला अपना कटा हुआ कान हाथ में लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। लालकुर्ती के घोसी मोहल्ला निवासी गायत्री ने बताया कि उसकी अपने पड़ोसी जय सिंह के परिवार से पिछले काफी समय से रंजिश चली आ रही है। गायत्री का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 25 फरवरी को जय सिंह और उसके परिवार की महिलाओं ने उसके घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपितों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं एक आरोपित महिला ने चाकू से गायत्री का कान भी काट डाला। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह मदद के लिए थाने पहुंची तो पुलिस ने दो आरोपित महिलाओं के साथ-साथ उल्टा उसके खिलाफ भी शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर दी। महिला की शिकायत पर एसपी क्राइम राम अर्ज ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।