Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हैदराबाद-उन्नाव की तरह फतेहपुर में भी युवती के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया

 

फतेहपुर। हैदराबाद और उन्नाव के बाद अब फतेहपुर में हैवानियत की घटना सामने आई है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में
शनिवार को पड़ोसी ने युवती से कथित दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जला दिया। युवती लगभग नब्बे प्रतिशत जल गई है। उसे जिला अस्पताल से कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। उसने अपने दिए बयान में रिश्ते के चाचा पर आरोप लगाया है।

बदहवास पिता ने बताया कि (18) वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। रिश्ते में उसका चाचा मेवा लाल (22) उस पर गंदी नीयत रखता था। शनिवार दोपहर मेवा लाल घर में घुस आया और बेटी से दुष्कर्म किया। बकौल युवती जब उसने यह बात परिवार को बता देने की धमकी दी तो आरोपित चाचा ने केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

इधर, आग से जली युवती चीख-पुकार मचाते हुए बाहर की ओर भागी। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। तुरंत एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल भेजा। वहीं सूचना पाकर सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष और हुसैनगंज थाने की फोर्स पहुंच गई।

महिला थानाध्यक्ष ने युवती के बयान रिकॉर्ड किए। हालत गंभीर होती देख युवती को दोपहर लगभग 1:30 बजे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लगा दी गई है।