Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली में दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या

 

नई दिल्ली। उत्तरी जिले के गुलाबी बाग इलाके में अधेड़ महिला की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। उत्तरी जिले की डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 55 साल है। पुलिस ने उक्त मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार सुनीता (55) (बदला हुआ नाम) गुलाबी बाग स्थित किशनगंज मार्केट में रहती थी। वह इलाके स्थित एक छोटे खोखे में छोटा-मोटा खाने-पीने का समान बेचती थी। डीसीपी के अनुसार शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला खोखे में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया महिला के कपड़े अस्त व्यस्त अवस्था में है। पुलिस ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कपड़े अस्त व्यस्त अवस्था में होने के कारण पुलिस रेप की आशंका जता रही है।

गुलाबी बाग थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें एक व्यक्ति संदिग्ध पाया गया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।