Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वाटर प्लांट में मिला महिला का नग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

 

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के केएन कार्टजू मार्ग इलाके में एक 30 वर्षीय महिला की बोरे में लाश मिली। महिला का शव नग्न हालत में मिला है। पुलिस के अनुसार, शुरूआती जांच में पुलिस रेप की आशंका जाहिर कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान ज्योति (30) (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। केएन कार्टजू मार्ग थाना पुलिस आईपीसी की धारा 302/201 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपितों की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं शुरूआती जांच में पता चला है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने महिला के साथ बलात्कार होने से भी इंकार नहीं किया है, लेकिन वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि केएन कार्टजू मार्ग स्थित वाटर प्लांट के पास एक बोरा पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोला तो उसमें एक महिला का शव था। शव नग्न हालत में था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के हाथ वोट देने के बाद लगने वाला निशान था। महिला के नाक व मुंह से खुन निकल रहा था। हाथ में महिला के एक फूल का चित्र बना हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

दुष्कर्म के बाद पहचान छुपाने के लिए की हत्या

पुलिस सूत्रों की माने तो जिस तरह से शव नग्न अवस्था पड़ा था उससे उनको लगता है कि ज्योति की दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए हत्या की है। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि महिला के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। उनको आशंका है कि गला घोंटकर ही हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार, महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद ही पता लगा पाएगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं।