Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा को तोहफा देना पड़ा मेयर को महंगा, ठोका गया जुर्माना

बैंगलुरू। कर्नाटक में एक मेयर को यहां के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को तोहफा देना काफी महंगा पड़ गया है। जिसकी वजह से उन पर जुर्माना भी लगाया गया है। दरअसल बेंगलुरू की महापौर ने सीएम येदियुरप्पा को प्लास्टिक में लिपटा हुआ एक बेहद कीमती उपहार भेंट किया था। जिसकी वजह से बेंगलुरू की ही महानगर पालिका ने उन पर यह जुर्माना लगाया है।

बताते चलें कि बेंगलुरू की महापौर गंगाम्बिक मलिल्कार्जुन ने कुछ दिन पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात की थी। जिसके दौरान उन्होंने येदियुरप्पा को प्लास्टिक में लिपटा हुआ एक उपहार भेंट किया था। जिसकी वजह से बाद में बेंगलुरू की ही महानगर पालिका ने उन पर जुर्माना लगा दिया था।

उपहार देने वाली फोटो के मीडिया में आने के बाद बेंगलुरू महानगरपालिका ने मेयर पर 500 रुपए का जुर्माना लगा दिया था। यह जुर्माना प्लास्टिक के उपयोग को लेकर था। क्योंकि 2016 से ही पूरे प्रदेश में प्लास्टिक को बैन कर दिया गया था। जिसके बाद उनका इस तरह से प्लास्टिक उपयोग करना राज्य के निमय कानून  की धज्जियां उडाने वाले था। इसकी वजह से वहां की नगरपालिका ने अपनी ही मेयर पर 500 रुपए का जुर्माना ठोंक दिया।