Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, गर्भपात कराया

 

जोधपुर। शहर के उदयमंदिर पुलिस थानाा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने और गर्भपात करवाए जाने का केस शनिवार रात को दर्ज हुआ। इस बारे में पीडि़त का रविवार को मेडिकल करवाया गया। जांच एसीपी की तरफ से की जा रही है। इसमें दो तीन लोगों के खिलाफ जांच आरंभ की है।

उदय मंदिर पुलिस ने बताया कि शनिवार रात महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया गब्बू चौक के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया। बाद में सहयोगियों को साथ लेकर सामूूहिक दुष्कर्म किया गया। जब वह गर्भ से हुई तब उसे डरा धमकाकर गर्भपात करवा दिया गया। बदमाश अब भी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर सामूहिक दुष्कर्म और गर्भपात करवाए जाने का केस दर्ज किया गया है। अनुसंधान जारी है।