Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के जवानों को तत्काल प्रभाव से हटा लिया जाए’

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विवादों का तो जैसे काफी पुराना नाता है। जब सियासत में कोई नेता उन पर कोई आरोप नहीं लगाता, तो वह खुद ही किसी विवाद को उठाकर चर्चा में आ जाते हैं। यही वजह रही कि अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले यह कहकर खलबली मचा दी थी कि उन्हें उनके ही पीएसओ से जान का खतरा है। क्योंकि वह केंद्र शासित भाजपा को रिपोर्ट करती  है।

उन्होंने अपनी ही सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के जवानों को लेकर यह बात कही थी कि उन्हें उनसे अपनी जान का खतरा है। जिसके बाद अब भाजपा की दिल्ली इकाई ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखकर मांग की है कि जब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली पुलिस से माफी नहीं मांगते हैं, दब तक उनकी सुरक्षा हटा लेनी चाहिए।

इस पत्र के जरिए भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने दिल्ली पुलिस के हौसले को तोड़ने की बात की है और कहा है कि दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक केजरीवाल इस बयान के बाद तत्काल प्रभाव से उनकी सुरक्षा में लगे  दिल्ली पुलिस के जवानों को हटा  लें। उन्होंने केजरीवाल के इस बयान को पूरी पुलिस फोर्स को परेशान करने वाला बताया  है।

साथ ही कपूर ने अपने पत्र की यह प्रति गृहमंत्री राजनाथ सिंह और एलटी गवर्नर अनिल बैजल को भी भेजनी है। बैजल ने भी कहा है कि अरविंद  केजरीवाल की सिक्योरिटी में लगे  सभी लोगों की साइकोलॉजिकली काउंसलिंग होनी चाहिए। क्योंकि केजरीवाल के इस बयान केबाद वह सभी अवसाद में आ गए होंगे।