Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तापमान में गिरावट आने के साथ भीषण गर्मी एवं हीटवेट से कुछ राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदला है, तापमान में गिरावट आने के साथ भीषण गर्मी एवं हीटवेट से कुछ राहत मिली है, मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अधिकतम तापमान अब 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जो बीते सप्ताह से 45 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ था। देश की राजधानी के तापमान  की बात करें तो दिल्ली में आज, 21 मई को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है। वहीं, अगले चार दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना है, ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में गर्मी से फिलहाल मामूली राहत मिली रहेगा।

उत्तर प्रदेश  की करें तो राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है। वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है।स्काईमेट मौसम एजेंसी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। वहीं जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के केरल भागों, बिहार पूर्वी झारखंड और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, कोंकण और गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश आसार है. हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं या धूल भरी हवाएं और हल्की आंधी चल सकती है। स्काईमेट मौसम एजेंसी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम के कुछ हिस्सों, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है, वहीं जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के केरल भागों, बिहार पूर्वी झारखंड और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, कोंकण और गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश आसार है, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं या धूल भरी हवाएं और हल्की आंधी चल सकती है