Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

खेलों में हार-जीत कोई मायने नहीं रखती: मग्घर सिंह

सिरसा। (सतीश बंसल ) गांव सहारणी में बाबा भूमणशाह युवा क्रिकेट क्लब सहारणी की ओर से 7वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर जजपा नेता मग्घर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि अध्यक्षता सलाह के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सैनी ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सुंदर ठकराल युवा जिला उपाध्यक्ष जजपा ने शिरकत की। जबकि प्रतियोगिता के आयोजन में अजय कुमार बठला, मलकीत सिंह नागोकी, संदीप नढ़ा, पवन नढ़ा, रितेश नढ़ा, निहाल सिंह, युवराज संघा, अंकुश, रामप्रताप, पारस, पंकज, साहिल महत्त्ती भूमिका निभा रहे हंै। सर्वप्रथम मुख्यतिथि मग्घर सिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सहारणी व सलारपुर के बीच खेला गया, जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि ने पहली गेंद खेलकर किया। इस मौके पर मग्घर सिंह ने कहा कि एक बेहतर खिलाड़ी वही है, जो खेल को खेल की भावना से खेले। खेलों में हार-जीत कोई मायने नहीं रखती। एक खिलाड़ी के लिए मायने रखता है तो उसका खेल के प्रति जज्बा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी करनी चाहिए। अध्यक्षता कर रहे सलाह के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सिंह ने कहा कि जिले में युवा पीढ़ी नशे की चपेट में है।


युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहने के लिए खेलों में बढ़चढ़कर भाग लें। क्लब प्रधान सुनील कंबोज, सदस्य रवि सुथार, निर्मल सुथार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं। क्लब सदस्यों की ओर से मुख्यातिथि मग्घर सिंह व अध्यक्षता कर रहे सलाह के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गुरदीप सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।