Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बेटी के सामने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या, पति गिरफ्तार

 

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी जिले के नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में बुधवार देररात मामूली कहासुनी के दौरान पति ने बेटी के सामने अपनी पत्नी की चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान सोनू (39) के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी जब्त किए गए हैं।
डीसीपी विजिंता आर्या के अनुसार मृतक महिला की पहचान मोहिनी (36) के रूप में हुई। वह पति सोनू और दो बेटी व बेटे के साथ जेजे कॉलोनी शकुरपुर बस्ती इलाके में रहती थी। सोनू रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। पीसीआर को बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे मोहिनी को उसी के पति द्वारा चाकू मारने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पहले उसकी बेटी व परिवार वाले मोहिनी को खून से लथपथ हालत में भगवान महावीर अस्पताल ले जा चुके थे।

डॉक्टरों ने पुलिस को मोहिनी के चाकू जांघ से ऊपर लगने की बात बताई जिसमें काफी ज्यादा खून बह गया था। मोहिनी को सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस मोहिनी के घर पहुंची। कमरे में फर्श पर काफी ज्यादा खून पड़ा था। आस-पास रखे सामान पर भी खून पड़ा था। पुलिस ने मोहिनी की बेटी के बयान पर सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल सब्जी काटने वाला चाकू भी जब्त कर लिया। शुक्रवार रात मोहिनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मोहिनी की बेटी ने बताया कि अक्सर पिता सोनू छोटी छोटी बातों पर मां मोहिनी से झगड़ा व मारपीट किया करते थे।