Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

WhatsApp ने लांच किया फैक्ट चेक फीचर, फर्जी खबरों से करेगा अलर्ट

व्हाट्सप्प का उपयोग हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा हैं। व्हाट्सएप्प पर चैटिंग के साथ साथ ग्रुप में न्यूज़ शेयर करना भी एक हमारा अहम् हिस्सा बन गया हैं। इस कार्य में व्हाट्सएप्प अहम् भूमिका का निर्वहन करता हैं। लेकिन वर्तमान में फेक न्यूज़ भी एक बड़ी समस्या बन गई हैं।

फर्जी खबरों से बचने के लिए जागरूकता भी जरुरी हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे छोटे प्रोसेस से अवगत कराने जा रहे हैं जो आपको फेक खबरों से अवगत और जागरूक करेगा।

दरअसल WhatsApp ने एक फीचर अपडेट किया है जिसके मुताबिक अब यूजर्स फेक न्यूज के बारे में जान पाएंगे। इतना ही नहीं यूजर्स अब 70 से अधिक देशों के फैक्ट चेकर्स से जुड़ सकते हैं पॉयन्टर इंस्टीट्यूट के इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क के साथ फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सप्प ने साझेदारी की है।

पॉयन्टर इंस्टीट्यूट के इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क ने व्हाट्सप्प पर अपना चैटबॉट लॉन्च किया है। इसके लिए चैटबॉट का नंबर +1 (727) 2912606 है। इन नंबर को सेव करने के बाद चैटबॉट शुरू करने के लिए ‘हाय’ शब्द लिखकर भेजें।

पॉयन्टर इंस्टीट्यूट के इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग का ये चैटबॉट अब तक केवल अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है। अब चैटबॉट का उपयोग यूजर्स फैक्ट्स को चेक कर सकते हैं। चैटबॉट अंग्रेजी भाषा के अलावा अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध होगा।