Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नवरात्रि समापन और दुर्गा विसर्जन का क्या है शुभ मुहूर्त?

 

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के बाद देवी की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया जाता है। इसी के साथ नवरात्रि की समाप्ति भी होती है। दुर्गा विसर्जन के बाद ही दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार दशहरा 08 अक्टूबर 2019 को मनाया जाएगा। आइए आपको बताते हैं नवरात्र के नौवें दिन देवी की प्रतिमा को विसर्जित करने का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि की पूजा समापन का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्र का नौवां दिन यानी नवमी सोमवार 7 अक्टूबर को है। सोमवार को नवमी तिथि 03:05 बजे तक है। नवमी तिथि के बाद से ही दशमी लग जाएगी। ऐसे में दुर्गा विसर्जन के लिए विशेष शुभ मुहूर्त सोमवार सुबह सूर्योदय काल यानी सुबह 06:17:33 से 08:37:59 तक रहेगा।

विसर्जन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

विसर्जन नदी या सरोवर में करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मां की प्रतिमा, घट या जवारे को पूरी आस्था और पंचोपचार के साथ विसर्जित करें। समस्त पूजा सामग्री भी पवित्र जलराशि में ही प्रवाहित करें। विसर्जन के लिए मां को ले जाते समय उनका उतना ही ध्यान रखें जितना लाते समय रखा जाता है। ध्यान रखें कि मां के दिव्य विग्रह को विसर्जन पूर्व कोई नुकसान न पहुंचें। विसर्जन से पहले मां की भक्तिभाव से आरती उतारें।

आरती की दिव्य ज्योति प्रकाश को मां के आशीर्वाद और पावन प्रसाद के रूप में आत्मसात करें। विसर्जन के बाद एक नारियल, दक्षिणा और चौकी के कपड़ें को किसी ब्राह्मण को दान करना शुभ माना जाता है।