Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में कल से मौसम बदलने की सम्‍भावना

उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में कल से मौसम बदलने की सम्‍भावना है। वैसे अलग-अलग जिलों कल से बादल छाए हुए हैं लेकिन अच्‍छी बारिश का अब भी लोगों को इंतजार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार बुधवार से राजधानी लखनऊ समेत कुछ अलग-अलग जिलों में बारिश की सम्भावना है। पूरे हफ्ते मौसम इसी तरह बना रह सकता है। शुक्रवार और शनिवार को गरज साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अगले छह दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार से चार दिन तक बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में भी कमी आएगी। अधिकतम पारा 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने उत्तर की तरफ रुख कर लिया है।

इससे मंगलवार को लखीमपुर, बरेली, शाहजहांपुर आदि तराई के इलाकों में बारिश हो सकती है। इसका असर लखनऊ पर भी दिखेगा। मगर बारिश के आसार कम हैं। बादलों की आवाजाही रहेगी। बुधवार से लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है। रविवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश हुई थी। बागपत, औरैया, फिरोजाबाद, जालौन, इटावा, आगरा और मथुरा समेत कुल 49 जिलों में हल्‍की बारिश हुई थी लेकिन अच्‍छी बारिश के लिए लोग तरस गए है। मॉनसून शुरू होने से लेकर अब तक प्रदेश में करीब 65 प्रतिशत कम बारिश होने का अनुमान है। अनुमानों के मुताबिक लखनऊ के आसमान में इस पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे। मंगलवार से गुरुवार तक एक दो बार बारिश के या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शुक्रवार और शनिवार को तेज बारिश हो सकती है।