Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विस्तारा एयरलाइंस के यात्रियों के लिए खुशखबरी, बच्चों के लिए शुरू की खास सुविधा

नई दिल्ली। जानी मानी एयरलाइंस कंपनी विस्तारा ने छोटे बच्चों के लिए एक खास तरह की सुविधा शुरू की है। जिसके बाद इसमें यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। दरअसल कंपनी छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को 7 किलोग्राम तक एडिशनल बैगेज ले जा सकने की सुविधा प्रदान करने जा रही है।

विस्तारा एयरलाइंस ने इस सर्विस को बेबी ऑन बोर्ड नाम दिया है। एक्सेस बैगेज को फ्लाइट के अंदर या चेक-इन लगेज में ले जाया जा सकता है। हालांकि यह पूरी तरह से यात्रियों पर ही निर्भर होगा कि वह किस तरह से इसे ले जाना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक अगर इस एयरलाइंस की फ्लाइट में कोई महिला यात्री अपने छोटे बच्चे के साथ सफर कर रही है, तो ऐसे में फ्लाइट के लैंड करने पर वह एयरलाइंस से अराइवल असिस्टेंट ले सकती है, जो बिल्कुल फ्री है।

इसमें अकेली महिला पैसेंजर को बैगेज क्लेम एरिया में विस्तारा वीमेन फ्लायर अराइवल असिस्टेंट प्लकार्ड्स को पकड़ते हुए जाना होगा। साथ ही उसे विस्तार स्टाफ से रिक्वेस्ट करना होगा। स्टाफ टैक्सी तक उस महिला पैसेंजर के लगेज को पहुंचा देगा। यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क होगी। हां, इसके लिए आपको रिक्वेस्ट जरूर डालना होगा, तभी आपको इसका लाभ मिल सकेगा।