Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चंद्रयान 2: मिल गयी विक्रम लैंडर की लोकेशन,जल्द बनेगा संपर्क

देश जागरण|

आजतक पर पब्लिश न्यूज़ के अनुसार,मिशन चंद्रयान की नाकामी के बीच आज उम्मीद जगाने वाली खबर आई. मिशन के आखिरी पड़ाव में दिशा भटक चुके लैंडर विक्रम को तलाश लिया गया है. इसरो के वैज्ञानिकों को ऑर्बिटर की थर्मल इमेजिंग से लैंडर विक्रम का पता चला है.

मिली सटीक लोकेशन:

इसरो का दावा है कि उसे लैंडर विक्रम के सटीक लोकेशन का पता चल गया है. फिलहाल नुकसान का पता नहीं चल पाया है. इसरो के वैज्ञानिक नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं. लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश हो रही है.

इसरो के लिए बड़ी चुनौती अब लैंडर विक्रम की सही स्थिति का पता लगाना है. इसके अलावा 5 अहम सवाल हैं जिनका जवाब इसरो के वैज्ञानिकों को तलाशना है.
1. वैज्ञानिकों की पहली कोशिश ये पता लगाने की होगी कि विक्रम चांद की सतह पर लैंड कर पाया नहीं?
2. विक्रम ने क्रैश किया या फिर सतह पर उतरने से पहले दिशा भटक गया?
3. अगर क्रैश किया तो कितना नुकसान हुआ है?
4. क्या विक्रम तक सूर्य की रोशनी पहुंच रही है?
5. क्या सोलर एनर्जी से विक्रम दोबारा काम कर पाएगा?