Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

 

 

नोएडा। थाना सेक्टर 49 में महिला ने मंगलवार को एक व्यक्ति के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 134 में रहने वाली एक महिला ने थाना सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार सेक्टर 27 के अट्टालिका गांव में रहने वाले रणवीर अवाना की बेटी तथा उसकी बेटी एक साथ स्कूल में पढ़ती है। स्कूल आते-जाते समय उसकी रणवीर अवाना से मुलाकात हुई और दोस्ती बढ़ गयी। महिला ने कहा है कि रणबीर ने उसे एक दिन लंच के लिए एक होटल में बुलाया। उससे मिलने वह होटल के एक कमरे में पहुंची तो रणवीर ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करके उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो बनाया जिसके आधार पर उसे ब्लैकमेल करके, उसके साथ कई बार भी दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व वह ऑटो से जा रही थी, तभी आरोपित वहां आया तथा उसे कार में खींचने लगा, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया। पीड़ित महिला ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित अभी फरार है जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।