Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

 

जयपुर। कालवाड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की ओर से मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी राजेश चौधरी ने आज बताया कि इलाके में रहने वाली नाबालिग की मां ने आरोपित सरदार नाम के युवक पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है। आरोपित वहीं कॉलोनी में रहता है। इसी दौरान जान पहचान का फायदा उठाते हुए आरोपित ने उसकी बेटी का दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। जिसे बार बार वायरल करने की धमकी देकर डराता रहा। इसके बाद आरोपित उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया। जहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवा लिया है और आरोपित की तलाश में जुट गई है।