Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तंत्र क्रिया से ठीक कर दूंगा बिमारी, यह कहकर तांत्रिक ने किया माँ-बेटी का रेप

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में रोग ठीक करने के नाम पर तंत्र-मंत्र क्रिया के बहाने मां-बेटी से बलात्कार करने के आरोप में एक तांत्रिक को अरेस्ट किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अपर्णा गौतम ने गुरुवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने बीमार पति के उपचार के लिये औरंगाबाद निवासी तांत्रिक सगीर खान से सम्पर्क किया था।

सगीर ने महिला के पति पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहते हुए उसे सही कर देने का भरोसा दिलाया था। महिला का इल्जाम है कि गत नौ फरवरी की रात तांत्रिक सगीर अपने साथी इदरीस के साथ महिला के घर पहुंचा और उसने उसके पति और उसके बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद दोनों ने तंत्र-मंत्र का हवाला देते हुए महिला और उसकी 12 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक सगीर और इदरीस के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद बुधवार रात सगीर को अरेस्ट कर आज जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दुष्कर्म का दूसरा आरोपी भी सलाखों के पीछे दाल दिया जाएगा।