Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस स्मार्टफोन ऐप का किया इस्तेमाल, तो कभी नहीं होगा जान का खतरा 

डेस्कः स्मार्टफोन से निकलने वाली लेजर इंसानों में कई तरह के रोगों को दावत देता है। इससे बचने के लिए लंदन के वैज्ञानिकों ने एक खास स्मार्टफोन एप्लीकेशन बनाया है, जो अनियमित दिल की धड़कन को पहचान सकेगा। ये ऐप एट्रियल फाइब्रिलेशन की जांच में मदद कर सकता है। इस ऐप की मदद से दिल की धड़कनों के सामान्य या असामान्य होने का पता लगाया जा सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये एप दिल की धड़कन, सांस फूंलने, थकान आदि लक्षणों का इस्तेमाल कर दिल की धड़कन को मापता है। इसका इस्तेमाल स्मार्टफोन कैमरा के सामने एक मिनट तक बाईं तर्जनी उंगली को दबाकर किया जा सकता है।
शोध से जुड़े बेल्जियम के हेस्सेल्ट विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पीटर वांडरवोर्ट ने बताया कि ज्यादातर लोगों के पास एक कैमरे वाला स्मार्टफोन है। एट्रियल फाइब्रिलेशन की जांच के लिए इसी की जरूरत होती है। एट्रियल फाइब्रिलेशन की स्थिति जांचने के लिए यह कम कीमत वाला तरीका है।
उनका कहना है कि एट्रियल फाइब्रिलेशन तेजी से फैल रही है। इसका इलाज नहीं किए जाने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं।