Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

खजूर खाने से बढ़ेगा स्‍पर्म काउंट, जानिए हैरान कर देने वाले फायदे…

खजूर एक एसा फल है जिसके सेवन से आपकी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। अरब देशों में मिलने वाला यह फल बहुत ही गुणकारी है। खाने में तो यह मीठा होता है लेकिन इसके फायदे हैरान कर देने वाले हैं।

खजूर में ढेरों पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। साथ खजूर के सेवन से आपका पाचन तंत्र भी सही रहेगी। आएये जानते हैं खजूर के ऐसे ही कुछ चमत्‍कारी फायदों के बारे में…

पाचन तंत्र रहेगा सही

खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र की सफाई करने के काम आता है। अगर पाचन ठीक रहेगा तो कब्‍ज की श‍िकायत भी नहीं होगी।

दिल बनाए सेहतमंद

खजूर में पोटैश‍ियम भी होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक टाल सकता है।

ब्‍लड प्रेशर करे कंट्रोल

खजूर मैग्‍नीश‍ियम ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी काम करता है। खजूर में मौजूद पोटैश‍ियम अध‍िक ब्‍लड प्रेशर को कम करने का काम करता है।

एनीमिया में भी कारगर

एनीमिया यानी कि शरीर में खून की कमी। खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में यह एनिम‍िया के उपचार का रामबाण इलाज है। लगातार खजूर का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है।

नर्वस सिस्‍टम की देखभाल

खजूर में वो सभी विटामिन होते हैं जो नर्वस सिस्‍टम के लिए जरूरी हैं। ये विटामिन नर्वस सिस्‍टम की कार्य प्रणाली को दुरुस्‍त रखते हैं। यही नहीं इसमें मौजूद पोटैश‍ियम दिमाग को अलर्ट और हेल्‍दी रखते हैं।

प्रेग्‍नेंट महिलाओं के ल‍िए फायदेमंद

आयरन से भरपूर खजूर मां और होने वाले बच्‍चे दोनों के लिए बेहद उपयोगी है। खजूर में मौजूद पोषक तत्‍व यूट्रेस यानी कि गर्भाशय की मांसपेश‍ियों को मजबूती देने का काम भी करते हैं। खजूर मां के दूध को भी जरूरी पोषक तत्‍व मुहैया कराता है। साथ ही बच्‍चे की डिलीवरी के बाद होने वाली ब्‍लीडिंग की भरपाई भी करता है।

बढ़ाए सेक्‍स पावर

कुछ शोधों में इस बात का खुलासा हुआ है कि खजूर सेक्‍स पावर बढ़ाने में भी कारगर है। खजूर में Estradiol और Flavonoid पाए जाते हैं जो स्‍पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं।