Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन  ने शुक्रवार को कहा कि उनके भारत  के साथ ‘बहुत अच्छे’ संबंध  हैं

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन  ने शुक्रवार को कहा कि उनके भारत  के साथ ‘बहुत अच्छे’ संबंध  हैं और उन्होंने दो बार भारत की यात्रा की हैअपने गृह राज्य डेलावेयर रवाना होने से पहले बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें उन तीन अमेरिकी नागरिकों  के बारे में सूचित किया गया है जो यूक्रेन  में लापता हैं, भारत से जुड़े एक सवाल के जवाब में राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, ‘मैं दो बार भारत जा चुका  हूं और फिर से जाऊंगा, उन्होंने कहा कि रूस के साथ भारत के संबंध कई दशकों में विकसित हुए हैं, प्राइस ने कहा कि यह दशकों के दौरान विकसित हुआ है, जब अमेरिका इसके लिए तैयार नहीं था या भारत सरकार के लिए पसंद का भागीदार नहीं बन पाया था, लेकिन अब स्थितियां बदल चुकी हैं, भारत के साथ संबंध एक द्विदलीय परंपरा की विरासत है जो अब दो दशकों से अधिक समय से चली आ रही है।

दोनों देशों का संबंध वास्तव में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन प्रशासन के साथ बढ़ना शुरू हुआ, निश्चित रूप से पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन में भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी बढ़ी और वो भारत के लिए पसंद का भागीदार बनने का इच्छुक हुआ, जिसमें सुरक्षा क्षेत्र की बात भी शामिल है. प्राइस ने कहा कि ये दिनों, हफ्तों या महीनों के दौरान बनी साझेदारी नहीं है, प्राइस ने कहा, “इस सब के दौरान, हमने अपने भारतीय भागीदारों  को स्पष्ट कर दिया है कि हम उनके साथ खड़े हैं. हम तैयार और सक्षम हैं और उनके साथ साझेदारी करने के इच्छुक हैं. बेशक, हमने अपने भारतीय भागीदारों के साथ ‘टू प्लस टू’ संवाद बहुत पहले नहीं किया था, आई2यू2 के संदर्भ में हम एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को देखेंगे। आई2यू2 में भारत के अलावा हमारे साथ संयुक्त अरब अमीरात  और इजराइल भी है।