Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कार्तिक ने सिनेमाघरों में जो तहलका मचाया उनके आगे बड़े एक्टर्स भी फेल होते दिखे

भूल भुलैया 2′ की सफलता से कार्तिक आर्यन गदगद हैं। कार्तिक ने सिनेमाघरों में जो तहलका मचाया उनके आगे बड़े एक्टर्स भी फेल होते दिखे। फिल्म चौथे हफ्ते में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता ने कार्तिक की ब्रांड वैल्यू में भी इजाफा किया है। इसके बाद अब उनकी दूसरी फिल्मों का इंतजार बेसब्री से होने लगा है। फिलहाल तो ‘भुल भुलैया 2’ की रफ्तार अभी भी जारी है। इस के साथ यह ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है। कार्तिक आर्यन ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। अनीज बज्मी निर्देशित ‘भूल भुलैया 2’ ने 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हॉरर कॉमेडी यह फिल्म इस साल की बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में से एक है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट में लिखा, ‘भूल भुलैया 2′ 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब इसे ब्लॉकबस्टर का सर्टिफिकेट मिल चुका है। चौथे हफ्ते की शुक्रवार को इसने 1.56 करोड़, शनिवार को 3.01 करोड़, रविवार को 3.45 करोड, सोमवार को 1.30 करोड़, मंगलवार को 1.29 करोड़ और बुधवार को 1.26 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने कुल 175.02 करोड़ कमाए हैं।’