Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वेलेंटाइन डे पर इस शख्स से I LOVE U सुनना चाहती थी उर्वशी, VIDEO शेयर कर कही ये बात…

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उर्वशी ने वेलेंटाइन डे के मौके पर भी एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में उर्वशी रौतेला का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में उर्वशी किसी से आई लव यू कहने की डिमांड कर रही हैं। इंटरनेट पर एक्ट्रेस का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहे उर्वशी के इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं

इस वीडियो में उर्वशी रौतेला जिद पर अड़ी दिख रही हैं और कह रही हैं कि पहले आप आई लव यू बोलो। दरअसल, वीडियो में उर्वशी ने दिल्ली की लड़कियों की मिमिक्री की हैं।

उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘इस वेलेंटाइन वीक दिल्ली की लड़कियां कुछ ऐसी होंगी, आप बोलो आई लव यू, बस एक बार बोल दो।’ वर्क फ्रंट पर उर्वशी रौतेला पिछली बार पागलपंती में नजर आई थीं। इस फिल्म में पुल्क‍ित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा थी।