Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने मुंबई नॉर्थ सीट से उतारा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को शुक्रवार को मुंबई नॉर्थ से टिकट दे दिया है। उर्मिला हाल ही में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उनका मुकाबला भाजपा के गोपाल शेट्टी से होगा। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में उर्मिला मातोंडकर ने कहा है कि मैं चुनाव लडऩे के लिए बिलकुल तैयार हूं। देश में जिन्होंने एक विकास का बहुत बड़ा वादा किया था । आज वह पूरा नहीं हो रहा है। आज देश में संकट खड़ा हो गया है।

फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर अब नई राजनीतिक पारी खेलने के लिए बिलकुल तैयार हो गई हैं। फिल्मों के माध्यम से जनता पर राज करने वाली उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है और मुंबई नॉर्थ सीट पर चुनावी ताल ठोकने जा रही हैं।

आपको बताते जाए कि इस सीट पर पिछली बार निरुपम यहां से साढ़े 4 लाख वोटों से पराजय हुई थी। यही वजह है कि इस बार कांग्रेस यहां से अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को मैदान में उतार दिया है। इसी सीट पर मराठी की तुलना में एक मराठी को उतारा गया है।