Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रात में अकेली महिलाओं को उनके घर तक पहुंचायेगी यूपी पुलिस, 112 नंबर पर करना होगा कॉल

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देर रात दफ्तर या काम से लौटने वाली महिलाओं को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी राज्य पुलिस ने ली है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने विशेष कार्ययोजना तैयार कर ली है। मंगलवार से इसे अमली जामा पहनाया गया।

हैदराबाद में जिस तरह एक पशु चिकित्सक के साथ घटना हुई है। वह उत्तर प्रदेश में न दोहराई जाये, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने महिला सुरक्षा को लेकर योजना तैयार की है। इस योजना में देर रात तक सफर करने वाली अकेली महिलाओं को पुलिस उन्हें घर तक छोड़ने जायेगी। इसके लिए महिलाों को डॉयल 112 पीआरवी पर कॉल करना होगा।

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मुख्य रुप से डॉयल 112 सेवा के अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण मौजूद रहे।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर एक बैठक की गयी है। इसमें उन महिलाओं को प्राथमिकता दिया गया जो रात में सफर करती है। अगर उनके द्वारा डॉयल निःशुल्क 112 नम्बर पर कॉल किया जाता है तो उन महिलाओं को घर तक छोड़ने की पीआरवी पुलिस की सुविधा मिलेगी। पीआरवी पुलिस में महिला सिपाही भी मौजूद रहेगी जो उन्हें उनके घर तक पहुंचायेगी।

पीआवी वाहन ने चार पुलिस कर्मी ड्यूटी करेंगे

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों को यह निर्देश दिया जा चुका है। सभी जिलों प्रयाप्त संख्या में महिला आरक्षी नियुक्त है। एक पीआरवी चालक पुरुष, एक पुरुष पुलिस कर्मी के अतिरिक्त दो महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहेगी। इस प्रकार एक पीआवी वाहन में चार पुलिस कर्मी ड्यूटी करेंगे। उनकी ड्यूटी रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक रहेगी।

डीजीपी ने यह भी कहा कि यदि महिला पुलिस कर्मियों को पीआरवी प्रशिक्षण की जरूरत है तो जनपदीय प्रशिक्षण ईकाई में करा लें। इस प्रकार महिला पीआरवी जरूरत होने पर बैकअप के रुप में मदद करेगी। महिला पीआरवी सामान्य गश्त एवं आपात प्रतिक्रिया के कार्य भी करेगी।

डीजीपी ने कहा जिम्मेदारी से करें कार्य

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि महिलाओं को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था देने के मकसद से यह योजना शुरू की जा रही है। 112 पर कॉल कर महिलाएं पुलिस को बुला सकती है। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि पूरी जिम्मेदारी के साथ महिला की सुरक्षा के लिए कार्य करें।