Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूपी मेट्रो ने 1857 की क्रांति के नायकों को 168वें सालगिरह के अवसर पर किया याद

लखनऊ दिनांक- 10.05.2022
प्रेस विज्ञप्ति
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 1857 की क्रांति के 168 वर्ष पूर्ण होने पर सेनानियों को याद किया। हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘1857 अवध में गदर की भूमिका’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात इतिहासकार रवि भट्ट एवं टेक्नो ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने 1857 की क्रांति में अवध की भूमिका पर अपने विचारों से दर्शकों का ज्ञानवर्धन किया।


इस कार्यक्रम का आयोजन 10 मई, 2022 को शाम 4.30 से 5.30 बजे के बीच हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन के अनपेड एरिया में किया गया। कार्यक्रम में मशहूर इतिहासकार रवि भट्ट ने क्रांति में अवध क्षेत्र की भूमिका पर कई किस्से एवं कहानियां सुनाईं जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। रवि भट्ट ने 1857 की क्रांति में लखनऊ की ब्रिटिश रेजिडेंसी के योगदान के बारे में बताया साथ ही उन्होंने उस दौरान देश के अन्य हिस्सों में भी दौड़ी क्रांति की लहर पर विस्तार से चर्चा की।
इसके बाद कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के छात्रों एवं यूपीएमआरसी के कर्मचारियों ने वीर रस की कविताएं पढ़कर क्रांति के दिनों की यादों को ताजा किया। कविता प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में टेक्नो ग्रुप से आतिका अंसारी एवं मेघना मिश्रा को पुरस्कार मिला तो वहीं यूपीएमआरसी से नमर्ता राणा को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को सुशील कुमार, निदेशक (ऑपरेशन) ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि इन क्रांतिकारियों को याद करने के साथ हमें इनकी ऊर्जा एवं देश प्रेम से सीखने की भी जरूरत है। आज देश के विकास के लिए युवाओं में इसी ऊर्जा के संचार की जरूरत है। कार्यक्रम में मौजूद स्वदेश कुमार सिंह, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) ने भी क्रांति के शूरवीरों को याद किया एवं कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रतिभागियों, दर्शकों एवं यूपीएमआरसी के उच्च अधिकारियों का धन्यवाद किया।

जनसंपर्क विभाग
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन