Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूपी: आफत की बारिश से 7 जिलों में बाढ़, कई गांवों में नदियों का पानी घुसा

लखनऊ: मूसलाधार बारिश और बाढ़ से उत्तर प्रदेश की अधिकतर नदियां उफान पर हैं। ज्यादातर हिस्सों में मगंलवार को बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने सात जिलों से बाढ़ की सूचना दी है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है, जिससे कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और निकासी का आदेश दिया गया है। उधर, राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह कई जगहों पर जलभराव रहा और कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ।

वहीं मऊ, आजमगढ़ और बलिया में घाघरा नदी का पानी कई गांवों में घुस गया। जिससे पलगायन का खतरा बन गया है। बलिया में गंगा नदी और जौनपुर में सई नदी उफान पर है और यहां की बड़ी आबादी पर खतरा मंडरा रहा है।”

लगातार बरस रहे आसमानी कहर के बाद गोमती नदी में भी जलस्तर बढ़ रहा है। इलाहाबाद में निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। राज्य में अगले 48 घंटों में यानी गुरुवार तक और बारिश होने का अनुमान है।

यूपी में इस साल मानसून ने जमकर उत्पात मचाया है। भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने प्रदेश भर में 100 से अधिक जानें लीं हैं. ऐसे में ताजा आंकड़े और भी भयावह तस्वीर पेश कर रहे हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश में बारिश, बिजली और बाढ़ के कारण 10 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।