Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हमीरपुर में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या

हमीरपुर। जिले में शनिवार देर रात भाजपा के बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग गांव निवासी राकेश सिंह (35) पुत्र रामसजीवन भाजपा में बूथ अध्यक्ष थे। उसकी पत्नी और बच्चे रक्षाबंधन त्योहार के चलते मायके में हैं। इस कारण वह घर पर अकेला था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात एक अज्ञात साथी भाजपा नेता से मिलने घर आया और खाना खाने के बाद वह घर पर ही रात में रुका रहा। आरोपित ने देर रात करीब दो बजे धारदार हथियार से राकेश की गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम के देने के बाद से फरार है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। मौके पर सुमेरपुर थानाध्यक्ष गिरेन्द्र पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, सीओ सदर अनुराग सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल फॉरेसिंक टीम जांच कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ये घटना घर के अंदर हुई है। रात में कोई उनसे मिलने आया था जो वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है। फिलहाल घटनास्थल पर फॉरेसिंक टीम जांच कर रही है। घटना का खुलासा जल्द होगा।