Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उन्नाव रेप कांड पीड़ित युवती की मौसी का चार दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार

 

 

बाराबंकी। उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित युवती की मौसी का शव गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनका अंतिम संस्कार कराया गया। मौके पर आईजी फैजाबाद रेंज भी पहुंचे। पीड़ित की मौसी का शव लखनऊ के पोस्टमार्ट हाउस में रखा हुआ था।

गुरुवार सुबह लखनऊ से शव बाराबंकी जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र के सिधियावां गांव पहुंचा। वहां पर आईजी, एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद दिखा। शव पहुंचते ही परिजनों का दुख फूट पड़ा। रोते बिलखते परिवार को मौजूद पुलिस अधिकारी समझाते दिखे। गांव के बाहर ही चिता बनाकर मौसी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उसके पुत्र ने दी।

25 जुलाई को गांव से उन्नाव गई थी मौसी

दुष्कर्म पीड़ित युवती की मौसी 25 जुलाई को उन्नाव गई थी। रविवार 28 जुलाई को रायबरेली जेल में बंद अपने बहनोई को देखने के लिए दुष्कर्म पीड़िता के साथ मौसी भी कार से जा रही थी। रायबरेली में कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें दुष्कर्म पीड़िता की चाची व उसकी मौसी की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं रेप पीड़िता व उसका वकील गंभीर रूप से घायल है। दोनों लखनऊ केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में वेंटीलेटर पर हैं।