Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राष्ट्रगान के दौरान मंच पर बेहोश हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

केंद्र की मोदी सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश होकर स्टेज पर गिर गए। केंद्रीय मंत्री के मंच पर गिरते ही हड़कंप मच गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव जोकि स्टेज पर मौजूद थे उन्होंने गडकरी को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया।

महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह के लिए गडकरी अहमदनगर पहुंचे थे। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। भाषण खत्म होने के बाद राष्ट्रीय गान शुरू हुआ। ठीक इसी समय गडकरी को चक्कर आ गया और वह गिर गए। उनके पीछे खड़े राज्यपाल ने उन्हें सहारा दिया और नीचे गिरने से बचाया। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हेलिकॉप्टर के जरिए शिरडी पहुंचे थे। यहां से वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राहुरी कृषि विद्यापीठ पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग एक घंटे तक भाषण दिया। इसके बाद कार्यक्रम के अंत में उन्हें चक्कर आ गया।