Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शुभारंभ

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शुभारंभ किया। खेल मंत्री ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को झंडा दिखाकर शुरू किया। इस दौरान खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर खेलमंत्री ने कहा,”यह कार्यक्रम आजादी के 75 वर्ष को मनाने और भारत को फिट रखने का एक आह्वान है। देश भर से युवा एक ही संकल्प लेकर जुड़े हैं कि फिट रहना है और फिट रखना है। तन, मन को स्वस्थ रखकर ही हम मजबूत देश का निर्माण कर सकते हैं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ से जब 100वीं वर्षगांठ की तरफ चलेंगे तो हम सब पर निर्भर है कि 25 वर्षों में देश को किस दिशा में लेकर जाना है।”

खेल मंत्री ने आगे कहा भारत के कोने-कोने में लगभग 750 जिलों में हर जिले के 75 गांवों में जाने का कार्यक्रम होगा। इन 75 गांवों में भी 75-75 युवा एक दिन में भागेंगे और आगे अलग-अलग परिवारों तक जाने का काम भी करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा,” एक कड़ी बनेगी, हमें इस कड़ी को और बड़ा करना है ताकि 75वीं वर्षगांठ पर देशभर के कोने कोने से हर परिवार से लोग ‘फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज’ से जुडें। ग्रुप, स्थान, समय आप चुनिये लेकिन फिट इंडिया फ्रीडम रन में जरूर जुड़िये। देश और अपने परिवार को स्वस्थ रखिये।”

बता दें कि फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 कैंपेन आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा।