Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विधानसभा चुनाव 2019 : उद्धव ठाकर ने गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- गति बढ़ाई तो हो सकती है दुर्घटना

मुंबई। महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। वहीं चुनाव के माहौल में विवादित बयान देना तो आम बन चुका है। ऐसे में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच सीटों का बटवारा सबसे बड़ा विवादित मुद्दा है। जिसको लेकर दोनों ही राजनीतिक पार्टियां कई बार आमने सामने आ चुकी हैं। चुनाव के माहौल में एक बार फिर से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है।

दरअसल उद्धव ठाकरे ने भाजपा को नसीहत देते हुए मंगलवार को कहा है कि गठबंधन के चलते दोनों पार्टियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होने यह भी कहा कि अगर किसी भी पार्टी की ओर से गति बढ़ाई जाती है, तो ऐसे में दुर्घटना हो सकती है। गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में पिछले पांच साल शिवसेना, भाजपा का हिस्सा रही है।

वहीं अब उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनके पास ऐसी कोई खास शक्तियां नहीं है, लेकिन इसके बावजूद कभी धोखा नहीं दिया और न ही सरकार गिराने की कोई साजिश की। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई की आरए कॉलोनी में मेट्रो कार शेड के लिए दी गई मंजूरी को लेकर कहा है कि उस जगह के लोंगों की परेशानियों की कीमत पर विकास कार्य नहीं किया जा सकता है। साथ ही अगर अगला चुनाव भाजपा और शिवसेना गठबंधन जीतता है, तो प्रदेश को एक बेहतर सरकार और सुसाशन देंगे।

हालांकि उन्होंने इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है क जब देवेंद्र फडणवीस पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तो उनके पास क्या अनुभव था। शिवसेना के कुछ मंत्री पहले उस पद पर थे। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने उस दौरान कई बार विपक्ष की भूमिका निभाई लेकिन वह सत्ता के दुरउपयोग और बदले की राजनीति के खिलाफ है।