Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दो साल की बच्ची के साथ 40 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

 

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दो साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 40 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद डीआईजी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हाल जाना और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

बच्ची की मां ने बताया की उसका आठ साल का बेटा दुकान से कुछ सामान लेने गया था। उसके पीछे बच्ची भी चली गई तभी आरोपी ने बच्ची को अकेली पाकर अपने घर ले गया हवश का शिकार बनाया।
जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो लोगों ने उसे तलाशना शुरू किया। बाहर खेल रहे बच्चों से पूछने पर पता चला कि पड़ोस में रहने वाला अधेड़ उम्र का यादराम उसे चीज दिलाने के बहाने अपने साथ घर ले गया है। परिजनों ने जब उसके घर जाकर देखा तो बच्ची रो रही थी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। इस पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की जीनकारी दी। जानकारी होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और कई जगहों पर छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मासूम का जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर डीआईजी राजेश कुमार पांडेय बच्ची का हाल-चाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।

एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने रेप किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में सीबीगंज थाने में पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी ने कहा कि छोटे बच्चों को लेकर हमें सतर्क रहने की जरूरत है।