Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

 

गाजियाबाद। लोनी पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। ये दोनों ही बदमाश तीन दिन पहले विजयनगर में कोकाकोला गोदाम में हुई लूट में शामिल थे। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा, एक पिस्टल, एक बाइक, लूटे गए मोबाइल व कैश भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि थाना विजयनगर क्षेत्र में सात जुलाई को कोका कोला गोदाम में लूट हुई थी। इस मामले में वांछित चल रहे 25-25 हजार के इनामी बदमाशों के लोनी में होने की सूचना मुखबिर से पुुलिस को मिली थी। इसी के चलते एसएचओ लोनी संजय पांडेय टीम चौकी प्रभारी अशोक बिहार व चौकी प्रभारी बन्थला पुलिस फोर्स के साथ निठौरा मोड़ के पास चिरौडी रोड पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान बन्थला की तरफ से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाश चिरौडी की तरफ भागे और आगे जाकर बन्थला नहर पटरी पर मुड़ गए और पुलिस पर दोनों बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पुलिस की ओर से की गयी जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मुकेश कुमार पुत्र चोखेलाल निवासी संगम बिहार लोनी व नीटू पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी टीला शहबाजपुर हैं। दोनों का आपराधिक इतिहास है। दोनों दिल्ली के करावल नगर, गोकलपुरी, खजूरीखजूरी खास व मोदी नगर थाना क्षेत्र में कई संगीत आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।