Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उप​ जिलाधिकारी के सरकारी आवास पर दो लाख की चोरी

 

 

चित्रकूट। चोरों ने रविवार देर रात उप​ जिलाधिकारी आवास को निशाना बनाया। सदर कोतवाली के अंतर्गत पटेल तिराहा स्थित उप​ जिलाधिकारी सौजन्य कुमार के सरकारी आवास से चोरों ने दस हजार नगदी सहित दो लाख का माल पार कर दिया। उप​ जिलाधिकारी आवास में चोरी की इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। एक महीने के अंदर जिले में यह तीसरी बड़ी चोरी है।

सौजन्य कुमार चित्रकूट में अतिरिक्त एसडीएम के पद पर तैनात हैं। वह छुट्टी में आउट ऑफ स्टेशन गए हुए थे। सोमवार को वापस आये तो घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी टूटी देख चौक गये और घर में घुस कर देखा तो सेफ भी खुले मिले और सामान बिखरा मिला। इस पर उन्होंने 100 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचना दी। उप​ जिलाधिकारी का आवास पटेल चौक के पास है जहां तहसील, कचेहरी जजों की आवासीय कॉलोनी है। हैरानी वाली बात तो यह है इन सभी सरकारी आवासों में गार्डों की डियूटी रहती है। इसके बावजूद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सौजन्य कुमार ने बताया कि दस हजार की नगदी समेत दो लाख का माल समेट ले गए।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि सूचना मिली है कि उप​ जिलाधिकारी सौजन्य कुमार के सरकारी आवास में चोरी हुई है। जिसकी जांच करा कर जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जायेगा। एसपी ने जिले में हुई कुछ और चोरियों का खुलासा जल्द किये जाने का दावा किया है।