Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मध्य प्रदेश : शौचालय गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत

 

शिवपुरी। पोहरी थाना अंतर्गत राठखेड़ा गांव में सोमवार शाम शौचालय ढह जाने से दो आदिवासी बच्चों की मौत हो गई। दोनों घर के आंगन में बने शौचालयों के पास खेल रहे थे। अचानक दीवार गिर जाने से मलबे में दब गए।
राठखेड़ा कांग्रेस के पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा का गृह गांव है। कुछ साल पहले पंचायत ने इस शौचालय का निर्माण कराया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इसके निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। बच्चों की पहचान राजा (7) और प्रिंस (6) के रूप में हुई है। पोहरी जनपद पंचायत के सीईओ अरविंद शर्मा ने ग्रामीणों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।