Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विदेशी महिला को लूटने वाले दो ईनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

 

मथुरा। मथुरा-वृंदावन रोड पर मंगलवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो ईनामी बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा बृहस्पतिवार सुबह बताया कि दोनों बदमाश 25-25 हजार के ईनामी हैं। पकड़े गए बदमाशों ने एक्सप्रेस-वे पर मॉरीशस की महिला पर्यटक से लूट की थी।

एसपी सिट ने बताया कि नौ जून को मॉरीशस के पोर्ट लुईस निवासी एलोडिए रर्ड्स्यू पुत्री रोमी रर्ड्स्यू, भारतीय मित्रों अर्चना मनसे पुत्री इंद्रन मनसे निवासी सेक्टर-49 नोएडा और अनूप कुमार पुत्र शिवशंकर यादव निवासी सेक्टर-49 बरौली, नोएडा के साथ कार में सवार होकर आगरा जा रहे थे। दोपहर को थाना नौहझील स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे गांव पालखेड़ा माइल स्टोन 75 के पास नकाबापोश बदमाश तमंचे के बल पर विदेशी महिला से 20 हजार की नकदी, 20 यूरो, 15 अमेरिकी डॉलर, पासपोर्ट आदि प्रमुख कागजात लूटकर ले गए थे। इस घटना को लेकर तीन टीमें सर्विलांस, स्वाट और नौहझील पुलिस को लगाया था।

विदेशी पर्यटक महिला के साथ हुई लूट को अंजाम देने वाले 25-25 हजार के ईनामी धर्मेन्द्र और रविन्द्र बदमाशों को पुलिस टीम बीती राम मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है, इनके अपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन, पासपोर्ट तथा यूएसए के 15 डालर, एक यूरो ओर चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।