Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जानिए Whats App के ये काम के फीचर,नहीं रह पाएंगे इस्तेमाल किया बिना

टेक डेस्क|

व्हाट्सएप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप है। इसका इस्तेमाल पर्सनल चैटिंग से लेकर ऑफिस प्लेस तक पर होता है। व्हाट्सएप यूजर्स तक बेहतर सुविधा पहुंचाने के लिए लगातार अपने एप को अपडेट करता रहता है। हाल में ही व्हाट्सएप ने फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन और कंटिन्यूअस वॉइस मैसेज का अपडेट जोड़ा है। 

कुछ ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि व्हाट्सएप जल्द ही डार्क मोड फीचर जारी कर सकती है। फिलहाल ये फीचर टेस्टिंग फेज में चल रहा है। व्हाट्सएप ने इसके अतिरिक्त भी कई नए फीचर जोड़े हैं। आइए जानते हैं व्हाट्सएप के नए फीचर्स के बारे में।

फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन

व्हाट्सएप ने हाल में ही फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन का फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से आप अपने व्हाट्सएप को ज्यादा सिक्योर बना सकते हैं। व्हाट्सएप का ये फीचर आईफोन यूजर्स और एंड्रॉयड यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध है। आईफोन यूजर्स को व्हाट्सएप वर्जन 2.19.20 ये फीचर मिलेगा, जबकि एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप वर्जन 2.19.221 ये फीचर मिलेगा। 

कंटिन्यूअस वॉइस मैसेज फीचर 

व्हाट्सएप ने इस फीचर को साल 2019 की शुरुआत में लॉन्च किया था। इस फीचर की मदद से आप लगातार आने वाले वॉइस मैसेज को सुन सकते हैं। इस फीचर के मदद से आपको एक के बाद एक वॉइस मैसेज प्ले नहीं करने होंगे, बल्कि आप एक बार मैसेज को प्ले कर दें तो बाकि मैसेज खुद ब खुद प्ले हो जाएंगे। 

व्हाट्सएप पेमेंट

व्हाट्सएप पेमेंट का फीचर लंबे समय से आने वाला है। इसे आरबीआई और एनपीसीआई से अनुमति मिलनी है। व्हाट्सएप का ये फीचर फिलहाल 10 लाख लोगों के पास उपलब्ध है, जिसकी मदद से पेमेंट की जा सकती है। व्हाट्सएप जल्द से जल्द इस फीचर को जारी करना चाहती है। 

व्हाट्सएप का पिक्चर इन पिक्चर या पीआईपी मोड फीचर की हाल में ही जुड़ा है। इस फीचर की मदद से आपको किसी वीडियो लिंक को देखने के लिए उस प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि व्हाट्सएप के इस फीचर की मदद से वीडियो को व्हाट्सएप चैट में ही देखा जा सकता है। 

व्हाट्सएप रैंकिंग

व्हाट्सएप का ये फीचर अभी बीटा फेज में है। इस फीचर की मदद से आपको सबसे पहले वह कॉन्टैक्ट नजर आएंगे, जिनसे आप ज्यादा चैट करते हैं। यानी आपके इंटरेस्ट के हिसाब से व्हाट्सएप आपके कॉन्टैक्ट की रैंकिंग सेट करेगा। ये फीचर आपको उन लोगों से चैट करने में मदद करेगा, जिनसे आप ज्यादा बातचीत करते हैं।