Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश में 100 बसों की सौगात देगा परिवहन निगम

लखनऊ सर्किल में भी 100 दिनों में 90 नई साधारण बसें और 10 नई सीएनजी बसें चलाने का लक्ष्य तय कर दिया गया : प्रदेश में सरकारी खटारा बसों के दिन जाने वाले हैं। यूपी परिवहन निगम प्रशासन ने पुरानी और खटारा बसों को अब सड़कों से हटाने का फैसला लिया है। अगले 100 दिनों में इन बसों को हटाकर नई 100 बसें शामिल की जाएंगी। सरकार के 100 दिनों के एजेंडे पर काम करते हुए परिवहन निगम ने यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा देने के लिए नई बसें लाने के लिए काम शुरू कर दिया है।

लखनऊ सर्किल में भी 100 दिनों में 90 नई साधारण बसें और 10 नई सीएनजी बसें चलाने का लक्ष्य भी तय कर दिया गया है। इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर लखनऊ से अलग-अलग जिलों के बीच रूट की पहचान भी कर लगी गई है। जल्द ही अब लखनऊ से अलग-अलग जिलों में नई बसें चलाई जाएंगी।लखनऊ सर्किल में भी 100 दिनों में 90 नई साधारण बसें और 10 नई सीएनजी बसें चलाने का लक्ष्य तय कर दिया गया है । लखनऊ शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला हुआ था, लेकिन इन बसों के लिए पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन ना होने की वजह से अब CNG बसें चलाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस की मानें तो लखनऊ परिक्षेत्र से डीजल और CNG मिलाकर सौ नई बसों की मांग करते हुए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। इन बसों का संचालन एक साथ न होकर चार-चार बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। हालांकि लखनऊ शहर में CNG बसें ही चलाई जाएंगी। सीएनजी बसें चलने से पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा और प्रदूषण में कमी आएगी।इतना ही नहीं लखनऊ से कानपुर के बीच भी पहली बार CNG बसें चलेंगी। खबर है कि इसके लिए 10 सीएनजी बसें भी मंगाई जा रही हैं, जो लखनऊ से कानपुर रूट पर चलेंगी। ये बसें एक बार में लखनऊ-कानपुर के बीच एक दिन में चार चक्कर लगाएंगी। इन बसों से रोजाना एक हजार से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। उम्मीद है कि 15 अप्रैल के बाद जैसे-जैसे बसें आएगी। वैसे-वैसे नई बसें चिन्हित रूटों पर दौड़ने लगेंगी।

यहा भी चलेंगी नई बसे : योगी सरकार 2.0 में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ़ के लिए 6 बसें चलाई जा रही है। इनमें अयोध्या टांडा और महमूदाबाद के लिए 10-10 बसें, बलिया, मऊ और गाजीपुर के लिए 8-8 बसें, अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर के लिए 10 बसें, प्रयागराज और हरदोई के लिए 8-8 बसें। इसके साथ ही प्रतापगढ़ के लिए 6 और बरेली और सुल्तानपुर के लिए 4-4 नई बसें चलेंगी।