Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हरदोई : खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, महिला समेत दो की मौत व 13 घायल

 

हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र में सोमवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में ट्रैक्टर—ट्रॉली में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया है। ट्रैक्टर—ट्रॉली पर करीब 45 लोग सवार थे, जो मुंडन संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

अखिलेश ने कही बड़ी बात

माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव बरबटापुर निवासी मंशाराम के लड़के का मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए गांव से एक ट्रैक्टर—ट्रॉली में लगभग पैंतीस सवार होकर निकले थे। शाम करीब पांच बजे बिलग्राम थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा तट पर यह लोग मुंडन कराकर वापस लौट रहे थे। कन्नौज बिलग्राम मार्ग पर स्थित ग्राम जलालपुर के पास स्थित पावर हाउस के सामने सड़क किनारे ट्रैक्टर—ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसके बाद चीख—पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत व बचाव के कार्य शुरू करने के साथ ही डायल 100 व स्थानीय कोतवाली पुलिस के साथ एम्बुलेंस को सूचना दी। हादसे की खबर पर मौके पर कोतवाल अमरजीत सिंह व उप जिलाधिकारी राम विलास यादव व तहसीलदार अवनींद्र कुमार तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं ट्रैक्टर—ट्रॉली में दब जाने की वजह से गम्भीर रूप से घायल हुए शोभित (13) पुत्र राकेश निवासी नारायन पुरवा बरबटापुर की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल ले जाते समय रानी (42) पत्नी जीत बहादुर निवासी नरायन पुरवा माधौगंज ने दम तोड़ दिया।

घायलों में रामदेवी पत्नी वासुदेव निवासी बरबटापुर, रूपरानी पत्नी रोशनलाल निवासी हनुमान पुरवा बिल्हौर, शशि पत्नी सर्वेश निवासी सारंगीपुर, रामश्री पत्नी गंगाराम निवासी नरायन पुरवा माधौगंज, संध्या पत्नी कर्मवीर निवासी बर्बटापुर शामिल हैं। जिनकी हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिन घायलों का सीएचसी पर इलाज जारी है, उनमें देवेंद्र पुत्र सर्वेश निवासी एकंघिपुर सुरसा, अर्चना पुत्री बंशीलाल निवासी बैफ़रिया बिलग्राम, किरन पत्नी विश्वराज निवासी पिलखना माधौगंज, रामलड़ैती पत्नी लालाराम निवासी पिलखना, अंजना पत्नी शिवराज निवासी पिलखना माधौगंज, नीलम पत्नी सारेन्द्र पिलखना माधौगंज, मनीराम पुत्र नन्दा निवासी नरायन पुरवा माधौगंज, राधाकृष्ण पुत्र गंगा राम नरायन पुरवा माधौगंज हैं।