Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बॉलीवुड: एक्ट्रेस कीर्ति रेड्डी का आज है जन्मदिन जानिए कौन है कीर्ति रेड्डी

कीर्ति रेड्डी को कौन नहीं जानता मशहूर अभिनेत्री सन 2010 में अभिषेक बच्चन के अपोजिट फिल्म ‘तेरा जादू चल गया’ में नजर आईं एक्ट्रेस कीर्ति रेड्डी फिलहाल एक बच्चे की मां हैं और इस वक्त यूएसए में सैटल हैं। उन्होंने एक डॉक्टर से शादी की है। उनकी आखिरी फिल्म तेलुगु भाषा की ‘अर्जुन’ है, जो 2004 में आई थी। बॉलीवुड फिल्म ‘प्यार,इश्क और मोहब्बत’, ‘तेरा जादू चल गया’ और ‘बधाई हो बधाई’ जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस कीर्ति रेड्डी का आज जन्मदिन है, नागार्जुन के भतीजे से शादी कर दो साल में हुईं अलग शौक़ीन लोगों को अभिनेत्री कीर्ति रेड्डी जरूर याद होगी जिसका हिन्दी फिल्मों में बहुत छोटा कैरियर रहा। दक्षिण भारत की दो चार फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने हिन्दी फिल्मों में भी हाथ आजमाना चाहा और पहली फिल्म अभिषेक बच्चन के साथ ‘तेरा जादू चल गया’ (2000) आई जो औंधे मुंह गिरी। इसके बाद उनकी अगली फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’(2000) आई जिसमें उनके अपोजिट सुनील शेट्टी अर्जुन रामपाल और आफताब शिवदासानी थें। यह फिल्म भी बुरी तरह से फ्लाप साबित हुई। इसके बाद उनकी तीसरी फिल्म ‘बधाई हो बधाई’(2002) अनिल कपूर के साथ आई पर दुर्भाग्य से यह फिल्म भी बुरी तरह से फलाप साबित हुई।

हैदराबाद में जन्मी पार्लियामेंटिरियन और टीआरएस नेता गंगा रेड्डी की पौत्री कीर्ति रेड्डी भरतनाट्यम के अलावा दक्षिण भारतीय नृत्यों में बेहद पांरगत थी। पिता भी कांग्रेस और भाजपा के बडे नेता रहे। कीर्ति रेड्डी पढाई लिखाई में बेहद तेज थीं। प्रारम्भिक शिक्षा सेंट जोसेफ हैदराबाद में करने के बाद फिर उच्च शिक्षा के लिए कनाडा अमेरिका गयी। लेकिन इस बीच उन्हे फिल्मों में काम करने का शौक लगा। जिसके बाद कुछ कन्नड फिल्में करने के बाद जब वह भी हिन्दी फिल्मों में आईं तो उत्तर भारत के दर्शकों ने उन्हे नकार दिया।

इसके बाद वह फिर वापस दक्षिण भारतीय फिल्मों में लौट गयी। जहां कुछ फिल्में करने के बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय सुपर स्टार नागार्जुन के भतीजे सुमन्त से विवाह कर लिया। पर कुछ सालों बाद 2006 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद कीर्ति रेड्डी ने दूसरा विवाह प्रवासी भारतीय डा कार्तिक से करके फिर अमेरिका में ही बस गयी। इन दिनों अपने एक बेटे के साथ फिल्मी चमक- दमक से दूर सात समंदर पार चैन का जीवन व्यतीत कर रही हैं।