Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Lakhimpur:दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, तीन महिलाएं घायल

देव श्रीवास्तव|
खमरिया खीरी।
पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र में बुधवार की देर शाम को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गई। घायलों को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
  • चौकी खमरिया क्षेत्र के गांव हरदासपुर के मजरा लोनियनपुरवा में देर शाम लल्ली देवी (50) पत्नी वेदे ,आरती देवी (30) पत्नी अवधेश व विद्या देवी पत्नी छोटेलाल चौहान में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
  • जिसके बाद भिड़े दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। पुलिस चौकी सबइंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि विवाद रास्ते की जमीन को लेकर था। जिसको समय रहते काबू कर लिया गया है।
  • घायलों की मेडिकल जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी। इस मामले में ग्रामीणों की माने तो बीते दिवस पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर चौकी खमरिया प्रभारी ऋषिदेव सिंह द्वारा वारंटियों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मुखबिर की सटीक सूचना पर खमरिया पुलिस छापेमारी कर लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी हरदासपुर मजरा लोनियनपुरवा निवासी बेदे पुत्र पाधा को धारा 60(2) में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जिनकी मुखबिरी करने का शक पड़ोसी पर करने के कारण मारपीट हो गई।