Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कौशांबी : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर तीन की मौत

 

 

 

कौशांबी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरइसा गांव के मजरा गढ़वा गांव में बुधवार शाम तीन लोगों पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से झुलस गये। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गढ़वा निवासी देशराज, धरमराज व रामहित तीनों सगे भाई हैं। उनके दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप लगा है, जो करीब दो वर्षों से खराब पड़ा हुआ था। बुधवार को देशराज का 22 वर्षीय बेटा राजकुमार, संजय का बेटा भागवत (18) और रामहित का बेटा संजय संजय कुमार (20) रवि कुमार, विनोद और अनीस की मदद से खराब हैंडपंप को ठीक कर रहे थे।

इसी दौरान हैंडपंप की ऊपर से गुजरा हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर उन लोगों पर गिर गया। करंट की चपेट में आकर राजकुमार, भागवत व संजय की मौके पर मौत हो गई। जबकि रविकुमार, विनोद व अनीस गंभीर रूप से घायल हो गये। परिवार के साथ जुटे गांव के लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम मंझनपुर ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।