Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आखिर क्यों रो पड़ी द स्काई इज पिंक के प्रीमियर, VIRAL हो रहा VIDEO

प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर अभिनीत आगामी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में आज वर्ल्ड प्रीमियर हो रहा हैं। इस दौरान फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी के साथ पहुंचे। वहीं इस मौके पर फिल्म की डायरेक्टर शोनाली बॉस भी मौजूद रही।

फिल्म के प्रीमियर में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट और ब्लैक कलर के गाउन में नजर आई वही इस बीच बताते चले प्रीमियर के दौरान प्रियंका काफी इमोशनल हो गईं। यहां तक कि आखिर में उनके आंसू भी आ गए। दरअसल द स्काई इज पिंक देखने के बाद प्रीमियर में मौजूद सभी लोगों ने इस फिल्म की खूब तारीफ की।

ऐसे में डायरेक्टर सोनाली बोस ने फिल्म की स्टारकास्ट को गले लगाकर बधाइयां दीं। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा इमोशनल हो गईं। जैसे ही सोनाली ने प्रियंका को गले लगाया वो काफी देर तक एक-दूसरे को हग करती रहीं। बाद में जब सोनाली अलग हुईं तो प्रियंका चोपड़ा अपने आंसू पोंछती नजर आईं।

उल्लेखनीय है कि ‘द स्काई इस पिंक’ में एक टीनएज लड़की (जायरा वसीम) के जरिये उनके माता-पिता की कहानी को दिखाया गया हैं।फिल्म में प्रियंका अदिति (जायरा की मां) का किरदार निभा रही हैं।वहीं फरहान निखिल (जायरा के पिता) का किरदार निभा रहें हैं। प्रियंका इस फिल्म से बॉलीवुड में तीन साल के बाद वापसी कर रहीं हैं। यह फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर अभी हाल ही में रिलीज हुआ था। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं।