Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ये 5 खाद्य पदार्थ आपके वजन घटाने की यात्रा को बना सकते हैं आसान

image : getty images

क्या आप वजन बढ़ने से परेशान हैं? क्या आप वजन कम करने के लिए डायटिंग करते हैं। मोटापे के कारण अपनी मनपसंद चीज नहीं खा पाते? अगर आपके सवालों के जवाब हां हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। कुछ आसान उपायों से आसानी से वजन कम किया जा सकता हैं। आपको कुछ ऐसे सुपरफूड खाने होंगे जो आसानी से आपका वजन घटा सकते हैं। जानिए, कौन से हैं वे सुपरफूड।

अंडा

अगर आप वजन संतुलित रखना चाहते हैं तो अंडे का सेवन करना सबसे अच्छा खाद्य पदार्थों में से एक है। अंडे की जर्दी विटामिन डी से भरपूर होती है, औरर अंडे की सफेदी आपको 4 से 6 ग्राम प्रोटीन प्राप्त करने में मदद कर सकती है। नाश्ते में अंडा खाना फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च ये बात साबित कर चुकी हैं कि एग में पाए जाने वाले पोषक तत्व कैलोरी को कम करते हैं। अंडे में मौजूद प्रोटीन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। अंडे को आप किसी भी रूप में खा सकते हैं।

बीन्स और फलियां

काली बीन्स, दाल, किडनी बीन्स और फलियां आपके वजन घटाने में काफी लाभदायक हैं। चूंकि ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए अपने भोजन में शमिल करने से आपका पेट जल्दी भर सकता है।

सूप

एक कप सूप के साथ भोजन शुरू करना एक अच्छा विचार हो सकता है। सूप को चंकी या प्यूरी किया जा सकता है अगर परोसी गई कैलोरी को नियंत्रण में रखा जाए। ज्यादा मक्खन और क्रीम के इस्तेमाल से बचें। इससे आपका पेट जल्दी भर सकता है।

ग्रीन टी

कॉफी और चाय पीने के बजाय ग्रीन टी पीने के कई फायदे हैं। सबसे पहले तो ये मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाता है इसके साथ ही भूख को भी नियंत्रित करता है। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन से हार्ट ठीक से काम करता है।

साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स से फैट और कैलोरी बर्न होती है। दिन में कम से कम दो बार ग्रीन टी पीनी चाहिए।

हरी सब्जियां 

पत्तेदार सब्जियां न केवल आपके शरीर के लिए आवश्यक फाइबर और पोषक तत्वों से भरी होती हैं, बल्कि इनमें थायलाकोइड्स भी होते हैं। एक अध्ययन में पाया गया है कि ये पौधों के यौगिक भूख और तृप्ति में वृद्धि से जुड़े हैं। तो, यह अपने आहार में केल, पालक, कोलार्ड ग्रीन्स और स्विस चार्ड जैसी सब्जियों को शामिल करने का एक अच्छा समय हो सकता है।

ALSO READ : क्या आपके बच्चे में है विटामिन डी की कमी? तो खिलाएं ये खाद्य पदार्थ

संतरा

संतरा उन सुपरफूड में से एक है जो वजन कम करने में सहायक है। संतरे में बड़ी मात्रा में विटामिन सी और फज्ञइबर मिला रहता है जो कि मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। संतरे को खाने से आप अधिक खाना खाने से बचते हैं और इसमें मौजूद विटामिन सी फैट बर्न करता है। इसे डायट में शामिल करने से आपको बहुत फायदा हो सकता है।